मेरी नन्हीं मित्र

एक नन्ही सी गिलहरी 
मेरे घर में आती है
रोज सुबह आवाज लगाकर
मेरा मन बहलाती है

मैं हर रोज मूंगफली के दाने और पानी
रख देती हूं आंगन में 
वो दिनभर चहक चहककर 
आती जाती रहती है।

एक सुबह लेकर आई संग
अपने दो साथी भी साथ
क्या पता भाई बहन थे या फिर आई थी मां और बाबा के साथ।

तीनों ने मिलकर खाना खाया
और साथ में खेली पकड़न पकड़ाई 
भाग भागकर उछल कूद कर 
घर में  जंगल सी सुगंध अलसायी 




Comments

  1. Great to read .. and so happy to know that Gillu is flourishing well 🌿

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

My little friend

Be my light

Possibilities