Posts

Showing posts from August, 2026

विशाल बरगद

एक विशाल बरगद का पेड़  जीवन को आशा देता है घबराना मत, मैं हूं यहां  शाखाएं फैलाकर कहता है  उसकी घनी पत्तियों के झुरमुट में  चिड़ियों का भी बासेरा है कितने सारे घोंसले संभाले सदियों से दृढ़ खड़ा हुआ है कौवा पपीहा गौरैयां और कोयल गाना गा उसका मन बहलाते  तुम बहुत प्यारे हो काका कहकर उसको सभी बुलाते  वह भी अपनी बाहें खोलकर  सबको गले लगाता है बिना थके बिना डरे अडिग साहस दर्शाता है मुझसे भी अक्सर कहता है जीवन एक संघर्ष है बिटिया  आगे बढ़ो, और जीत कर आओ हार कभी न मानो, बस आगे बढ़ते जाओ। कभी सोचती हूँ क्या पूछूँ  कैसे इतने दृढ़ रहते हो पर उसकी छाया में जाकर प्रश्न अस्तित्व खोने लगते हैं जैसे सार जीवन का लेकर सीख सभी को देता है वो  एक विशाल बरगद का पेड़  जीवन को आशा देता है घबराना मत, मैं हूं यहां  शाखाएं फैलाकर कहता है।

Let's grow together😊

We meet people  Sometimes we get along some other times  It's not done Judgments separate us Deteriorate our wisdom Heart gets soiled  With experiences not liked It's all the work of ego Keeping ourselves high Putting others below  Proper orientation it needs So it stops making the hearts bleed Love surpasses barriers high Making it's way through the tides Courage certainly takes the lead To help us mend our own immature deeds May we learn to forgive and be free As forgiveness is what we also seek We also seek!!!